सोमवार, 17 अगस्त 2020

व्यवसाय अध्ययन - कक्षा १२ अध्याय १ (ब) - प्रबंध: परिचय, महत्व, प्रकृति ए...

व्यवसाय अध्ययन - कक्षा १२, अध्याय १ (ब) - प्रबंध: परिचय, महत्व, प्रकृति एवं क्षेत्र परिभाषाएं

(राजस्थान शिक्षा बोर्ड)


नमस्कार ! मैं रामावतार कुमावत आपका स्वागत करता हूँ। मैं एक स्वयंपाठी विद्यार्थी हूँ। मैं इस प्रकार पढ़ता हूँ, जिससे मुझे सत्तर प्रतिशत से अधिक याद हो जाता है। धन्यवाद!

प्रश्न १ - "प्रबंध दूसरों से कार्य करवाने की कला है।" यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'मेरी पारकर फोलेट' ने, प्रबंध की यह परिभाषा दी है। 

प्रश्न २ - "अन्य व्यक्तियों के प्रयासों से परिणाम प्राप्त करना ही प्रबंध है।" प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'लारेंस एप्प्ले' ने दी है। 

प्रश्न ३ - "प्रबंध औपचारिक रूप से संगठित समूहों के द्वारा एवं समूहों में कार्य करवाने की कला है।" प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'हेराल्ड कुन्टज' ने दी है। 

प्रश्न ४ - "प्रबंध परिवर्तनशील वातावरण में दूसरों के साथ तथा दूसरों से कार्य करवाने की प्रक्रिया है। सीमित संसाधनों का प्रभावी एवं कुशलतापूर्वक उपयोग करना इस प्रक्रिया का आधार है।" प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'क्रीटनर' ने दी है। 

प्रश्न ५ - "संस्था के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए मानवीय एवं भौतिक साधनों का प्रभावकारी उपयोग ही प्रबंध है। "
प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'ग्लूएक' ने दी है। 


प्रश्न ६ - "प्रबंध यह जानने की कला है कि आप क्या करना चाहते हैं और तत्पश्चात यह सुनिश्चित करना कि वह कार्य सर्वोत्तम एवं मितव्ययितापूर्ण विधि से किया जाए। " प्रबंध की यह परिभाषा किसने दे है?
उत्तर - वैज्ञानिक प्रबंध के जन्मदाता 'टेलर' ने दी है। 

प्रश्न ७ - "प्रबंध पूर्व निर्धारित लक्ष्यों  की प्राप्ति के उद्देश्य से निर्णय लेने तथा मानवीय क्रियाओं  पर नियंतरण करने की प्रक्रिया है। " यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'स्टेनले वेन्स ' ने दी है। 

प्रश्न ८ - "प्रबंध निर्णय करने तथा नेतृत्व प्रदान करने की कला एवं विज्ञान है। " प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'प्रो. क्लग' ने दी है। 

प्रश्न  ९ - "प्रबंध वह प्रक्रिया है जिसमें प्रबंधक समन्विन्त एवं सहकारी मानवीय प्रयासों की सहायता से उद्देश्य पूर्ण संगठनों  का सृजन, निर्देशन, संरक्षण तथा संचालन करते हैं।" प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'मैक्फरलैण्ड' ने दी है।

प्रश्न १० - "प्रबंध का अर्थ उस तकनीक से है, जिसके द्वारा एक विशिष्ट ज्ञान एवं मानव समुदाय के उद्देश्यों का निर्धारण, स्पष्टीकरण, एवं क्रियान्वयन किया जाता है। " प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'पीटरसन एंड प्लाऊमैन ' ने दी है। 

प्रश्न ११ - "प्रबंध नियोजन, संघठन, निर्देशन, एवं नियंत्रण द्वारा संस्था के संसाधनों के आबंटन की प्रक्रिया है, ताकि ग्राहकों की इच्छित वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन कर, संस्था के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। इस प्रक्रिया में कार्य का निष्पादन प्रतिदिन परिवर्तनशील व्यावसायिक वातावरण में संघठन के कर्मचारियों  के द्वारा किया जाता है। " प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'थिरोफ़, कलेकैम्प एवं ग्रेडिग ' ने दी है।   

प्रश्न १२ - "प्रबंध एक ऐसे वातावरण का निर्माण करने तथा उसे बनाए रखने की प्रक्रिया है जिसमें लोग समूह में कार्य करते हुए उद्देश्यों को दक्षता पूर्ण पूरा करते हैं। " प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'विहंरीच तथा कुइंज' ने दी है। 

प्रश्न १३ - "प्रबंध व्यवस्थित ज्ञान का समूह है जो व्यावसायिक पेशे के संदर्भ में प्रमापित सामान्य प्रबंध के कुछ सिद्धांतों पर आधारित है।" प्रबंध की यह परिभाषा किसने दी है?
उत्तर - 'लुइस ए एलन' ने दी है।  

प्रश्न १४ - प्रबंधक क्या करते ?
उत्तर - प्रबंधक अन्य लोगों से कार्य करवाते हैं और वे स्वयं नियोजन, संघठन, निर्देशन एवं नियंत्रण का कार्य करते हैं। प्रबंध की यह विशेषता है। 

प्रश्न १५ - प्रबंध की मुख्य विशेषता अथवा लक्षण क्या है?
उत्तर - प्रबंध के पूर्व निर्धारित लक्ष्य होते हैं, प्रबंध कार्य निरुद्देश्य एवं लक्ष्यहीन नहीं होता है। 

प्रश्न १६ - प्रबंध करना आसान कब होता है?
उत्तर - प्रबंध कार्य औपचारिक समूहों में किया जाने से आसान होता है। 

प्रश्न  १७ - असंगठित व्यक्तियों को हम क्या कहते हैं?
उत्तर - 'भीड़' कहते है, जिसका प्रबंध करना कठिन होता है। 

प्रश्न १८ - प्रबंध कैसा कार्य है?
उत्तर - प्रबंध एक 'मानवीय' कार्य है। प्रबंध कार्य समाज के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा किया जाने वाला कार्य है। ऐसे व्यक्ति (प्रबंधक) विशिष्ट ज्ञान, अनुभव एवं अनुभूति वाले होते हैं। 

प्रश्न १९ - प्रबंध कैसा कार्य है?
उत्तर - प्रबंध 'चुनौती पूर्ण' कार्य है। यह असंगठित संसाधनों का उपयोग कर उपयोगी उत्पादों व सेवाओं का उत्पादन करने में सक्षम है। 

प्रश्न २० - प्रबंध कैसा कार्य है?
उत्तर - प्रबंध एक 'सृजनात्मक ' कार्य है। यह साधनों की प्रभावशीलता एवं दक्षता को बढाकर अधिकाधिक उत्पादकता का सृजन करने में योगदान देता है।

प्रश्न २१ - प्रबंध किस आधार पर कार्य करता है?
उत्तर - प्रबंध कुछ सामान्य सिद्धांतों पर कार्य करता है जिनका प्रतिपादन विभिन्न शिक्षाविदों, चिंतकों एवं प्रबंधकों के गहन शोध व अनुभव के आधार पर होता है। 

प्रश्न २२ - प्रबंधक में कौनसी क्षमता आवश्यक है?
उत्तर -  'नेतृत्व' करने की क्षमता प्रबंधक में अति आवश्यक है। 

प्रश्न २३ - प्रबंधक अपने कार्य किस माध्यम से करता है?
उत्तर - 'निर्णय क्षमता' के माध्यम से करता है। किसी कार्य को करने अथवा टालने की निर्णय क्षमता प्रबंधक की विशेषता होती है। 

प्रश्न २४ - प्रबंधक दूसरों से कार्य करवाने के लिए क्या करते हैं?
उत्तर - अपने कुछ अधिकारों को अपने अधीनस्थों को सौंपता है और अधीनस्थ अपने अधीनस्थों को सौंपते हैं जिससे प्रत्येक अधीनस्थ अपने अधिकारों के प्रति उत्तरदायी बन जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें