मंगलवार, 5 मई 2020

हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध (कक्षा 9 से 12 )



हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध (कक्षा 9 से 12 ) 1. भाषा व्याकरण एवं लिपि का परिचय  




नमस्कार ! मैं रामावतार आपका स्वागत करता हूँ। मैं एक स्वयंपाठी विद्यार्थी हूँ। इस प्रकार पढ़ता हूँ। 



प्रश्न 1 - आज मैं कौनसी पुस्तक पढूंगा?

उत्तर - हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध पढूगां।


प्रश्न 2 - हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध किस कक्षा के लिए लिखी गयी है?

उत्तर - कक्षा 9, 10, 11, व 12 के लिए लिखी गयी है। 


प्रश्न 3 - हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध पुस्तक के संयोजक कौन है?

उत्तर - डॉ. शिव शरण कौशिक, वरिष्ठ व्याख्याता, हिंदी विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दौसा उपरोक्त (प्रस्तुत) पुस्तक के संयोजक हैं। 


प्रश्न 4 - हिंदी व्याकरण एवं रचना प्रबोध पुस्तक के लेखकगण कौन हैं?

उत्तर - 1. डॉ. नवीन कुमार नंदवाना, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग मोहन लाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय, उदयपुर,
2. श्री मति दर्शना 'उत्सुक' प्रधानाचार्या, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चरण डूंगरी, जयपुर और 
3. श्री रामेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय,गोमुख पूरा, जयपुर माननीय प्रसिद्ध लेखक गण है। 


प्रश्न 5 - हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध पुस्तक कक्षा 9,10, 11, व 12 कौनसे पाठ्यक्रमानुसार लिखी गयी है?

उत्तर - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा स्वीकृत नवीन पाठ्यक्रमानुसार प्रस्तृत पुस्तक तैयार की गयी है। 


प्रश्न 6 - विद्यार्थियों के भाषा कौशल के विकास में सहायक कौनसी पुस्तक है?

उत्तर - हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध पुस्तक है। 


प्रश्न 7 - शुद्ध लिखने तथा शुद्ध बोलने के लिए कौनसे नियमों की जानकारी छात्रों के लिए आवश्यक है?

उत्तर - व्याकरण के नियमों की जानकारी आवश्यक है। 


प्रश्न 8 - व्याकरण के सभी अंगोपांगों का समावेश किस पुस्तक में हैं?

उत्तर - हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध (कक्षा 9 से 12 ) पुस्तक में है। 


प्रश्न 9 - हिंदी विद्यार्थियों को शुद्ध लिखना,पढ़ना तथा बोलना एवं व्याकरण के नियमों, उपनियमों को उदहारण सहित अधिकाधिक स्पष्ट, सरल तथा सुबोध बनाने का कार्य कौनसी पुस्तक द्वारा संभव है?

उत्तर - हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध पुस्तक द्वारा संभव है। 


प्रश्न 10 - व्यवहार करने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण तथा पहचान किस माध्यम द्वारा होती है?

उत्तर - उसकी भाषा के माध्यम से होती है। 


प्रश्न 11 - हमारे देश भारत में प्रांतीय भाषाओं के साथ-साथ कौनसी भाषाओँ  का प्रचलन रहा है?

उत्तर - उर्दू, अंग्रेजी आदि भाषाओं का प्रचलन रहा है। 


प्रश्न 12 - हनारे देश भारत में संपर्क भाषा तथा राजभाषा  के रूप में देश के विशाल भू-भाग में कौनसी भाषा बोली जाती है?

उत्तर - हिंदी भाषा बोली जाती है। 


प्रश्न 13 - हिंदी को अखिल भारतीय स्वरूप तथा मानक रूप में कौन प्रस्तुत करता है?

उत्तर - हिंदी व्याकरण प्रस्तुत करती है। 


प्रश्न 14 - व्यक्ति को शर्मिंदा कब होना पड़ता है?

उत्तर - अशुद्ध भाषा बोलने पर,


प्रश्न 15 - किस व्यक्ति का आत्मविश्वास दिन दूना और रात चौगुना बढ़ता है?

उत्तर - शुद्ध बोलने वाले का,


प्रश्न 16 - हमारे देश भारत की भावात्मक राष्ट्रीय एकता का मूलाधार क्या है?

उत्तर - हिंदी भाषा है। 


प्रश्न 17 - विद्यार्थी में नीरसता का भाव कब नहीं आना चाहिए?

उत्तर - व्याकरण पढ़ते समय,


प्रश्न 18 - कम्प्यूटर प्रयोग, पर्यावरण प्रदूषण, सड़क सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता जैसे विषय क्या कहलाते हैं?

उत्तर - समकालीन विषय कहलाते हैं। 


प्रश्न 19 - हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध पुस्तक में कितने अध्याय है?

उत्तर - 21 अध्याय है। 


प्रश्न 20 - 'हिंदी व्याकरण एवं रचना-प्रबोध' के अध्याय 1 का शीर्षक क्या है?

उत्तर - 'भाषा-व्याकरण एवं लिपि का परिचय' है। 


प्रश्न 21 - मानव जाति विकास के सुदीर्घ इतिहास में सर्वाधिक महत्त्व किसका रहा है?

उत्तर - सम्प्रेषण के माध्यम का रहा है। 


प्रश्न 22 - सम्प्रेषण का साधन क्या है?

उत्तर - भाषा है। 


प्रश्न 23 - समाज की इकाई क्या है?

उत्तर - मानव है। 


प्रश्न 24 - मनुष्यों से क्या बनता है?

उत्तर - समाज बनता है। 


प्रश्न 25 - परस्पर विचार, भावना, सन्देश, सूचना आदि को अभिव्यक्त करना या प्रेषित करना क्या कहलाता है?

उत्तर - सम्प्रेषण कहलाता है। 


प्रश्न 26 - परस्पर विचार, भावना, सन्देश, सूचना आदि को अभिव्यक्त (सम्प्रेषित) करने का माध्यम क्या है?

उत्तर -  'भाषा' है। 


प्रश्न 27 - संकेत, व्यवस्थित ध्वनियों, शब्दों या वाक्यों को क्या कहते हैं?

उत्तर - भाषा कहते हैं। 


प्रश्न 28 - हम अपने भाव एवं विचार दूसरे व्यक्ति तक और दूसरा व्यक्ति अपने भाव एवं विचार हम तक किस माध्यम से पहुँचाता हैं?

उत्तर - भाषा के माध्यम से,


प्रश्न 29 - हम अपना इतिहास, संस्कृति, संचित ज्ञान-विज्ञान तथा अपनी महान परम्पराओं को किस माध्यम से जान पाते हैं?

उत्तर - भाषा के माध्यम से, 


प्रश्न 30 - भाषा कितने प्रकार की होती है?

उत्तर - दो प्रकार की 1. मौखिक और 
2. लिखित भाषा होती है। 


प्रश्न 31 - आपस में बात चीत, भाषणों तथा उद्बोधनों के द्वारा कौनसी भाषा प्रयोग में लाई जाती है?

उत्तर - मौखिक भाषा,


प्रश्न 32 - लिपि के माध्यम से लिखकर प्रयोग में लाई जाने वाली भाषा क्या कहलाती है?

उत्तर - लिखित भाषा कहलाती है। 


प्रश्न 33 - भौतिक जीवन के पदार्थों तथा मनुष्य के व्यवहार व चिन्तन की अभिव्यक्ति के साधन के रूप में क्या विकसित हुई?

उत्तर - भाषा विकसित हुई। 


प्रश्न 34 - दूसरी बोलियों-भाषाओँ से, संपर्क भाषाओँ से शब्दों के आदान-प्रदान द्वारा किसका विकास होता रहता है?

उत्तर - भाषा का, 


प्रश्न 35 - जीवन के प्रति रागात्मक सम्बन्ध किस माध्यम से उत्पन्न होता है?

उत्तर - भाषा के माध्यम से,


प्रश्न 36 - किसी सभ्य समाज का आधार किसे माना जाता है?

उत्तर - उस समाज की सभ्य भाषा को,


प्रश्न 37 - संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, बांगला, गुजरती, उर्दू, मराठी, तेलगू, मलयालम, पंजाबी, उड़िया, जर्मन, फ्रेंच, इतालवी, चीनी आदि क्या है?

उत्तर - संसार में प्रचलित भाषाएं हैं। 


प्रश्न 38 - अनेक भाषा-भाषी देश कौनसा है?

उत्तर - हमारा देश भारत,


प्रश्न 39 - अनेक बोली और भाषाओँ से मिलकर क्या बना है?

उत्तर - भारत राष्ट्र बना है। 


प्रश्न 40 - हमारी सभी भाषाओं की सूत्र भाषा कौनसी है?

उत्तर - संस्कृत भाषा है। 


प्रश्न 41 - वर्त्तमान में हमारी राजभाषा अथवा राजकार्य भाषा कौनसी है?

उत्तर - हिंदी भाषा है। 


प्रश्न 42 - हमारी भाषा (पश्चिमी) हिंदी को क्या कहते हैं ?

उत्तर - खड़ी बोली,


प्रश्न 43 - दूसरी जनपदीय बोलियों, संस्कृत तथा अन्य समकालीन विदेशी भाषाओँ के शब्द भंडार के मिश्रण से अपना विस्तार किसने किया है?

उत्तर - हमारी हिंदी भाषा ने,


प्रश्न 44 - दूसरी भाषा के लोगों के सम्पर्क में आने से परिवर्तन होने के कारण स्थाई क्या नहीं रह पाती है?

उत्तर - भाषा स्थायी नहीं रहती है, इसमें परिवर्तन होते रहते हैं। 


प्रश्न 45 - भाषा में धीरे-धीरे होने वाले परिवर्तनों से क्या बनती रहती है?

उत्तर - नयी-नयी भाषाएं बनती रहती है। 


प्रश्न 46 - जन्म के बाद बालक द्वारा परिवार व समाज के सम्पर्क तथा परस्पर सम्प्रेषण-व्यवहार के कारण स्वाभाविक रूप से कौनसी भाषा सीखी जाती है। 

उत्तर - मौखिक भाषा सीखी जाती है। 


प्रश्न 47 - वर्तनी और उसी के अनुरूप उच्चारण पर्यत्नपूर्वक किस भाषा को सीखना पड़ता है?

उत्तर - लिखित भाषा को सीखना पड़ता है। 


प्रश्न 53 - विस्तृत क्षेत्र में बोला जाना, व्याकरण तथा शब्द कोष होना, साहित्य का लिखा जाना किस के गुण है?

उत्तर - भाषा के गुण  हैं। 


प्रश्न 54 - खड़ी बोली का विकसित रूप क्या है?

उत्तर - हिंदी भाषा,


प्रश्न 55 - अवधि, बघेली, तथा छत्तीसगढ़ी बोली कौनसी हिंदी कहलाती है?

उत्तर - पूर्वी हिंदी कहलाती है। 


प्रश्न 56 - खड़ी बोली, ब्रिज, बांगरू (हरियाणवी), बुंदेली, कौनोजी बोली कौनसी हिंदी कही जाती है?

उत्तर - पश्चिमी हिंदी कही जाती है। 


प्रश्न 57 - मगही, मैथिली, तथा भोजपुरी बोली को किस हिंदी के नाम से पुकारते हैं?

उत्तर - बिहारी के नाम से पुकारते हैं। 


प्रश्न 58 - मेवाड़ी, मारवाड़ी, मेवाती तथा हाड़ौती को क्या कहते हैं?

उत्तर - राजस्थानी कहते हैं। 


प्रश्न 59 - गढ़वाली, कुमाउँनी तथा मंडियाली बोली को क्या कहते हैं?

उत्तर- पहाड़ी हिंदी कहते हैं। 


प्रश्न 60 - पूर्वी हिंदी, पश्चिमी हिंदी, बिहारी, राजस्थानी व पहाड़ी बोली के मेल से बनी हिंदी को राज भाषा कब स्वीकार किया गया था?

उत्तर - 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राजभाषा माना गया था।


प्रश्न 61 - हिंदी भाषा को शुद्ध रूप से लिखने और बोलने सम्बन्धी नियमों की जानकारी देने वाला शास्त्र क्या है?

उत्तर - हिंदी व्याकरण है। 


प्रश्न 62 - किसी भाषा को जानने के लिए क्या आवश्यक है?

उत्तर - उस भाषा के व्याकरण को जानना आवश्यक है। 


प्रश्न 63 - हिंदी की विभिन्न ध्वनि, वर्ण, पद, पदांश, शब्द, शब्दांश, वाक्य, वाक्यांश आदि की विवेचना तथा उसके विभिन्न घटकों-प्रकारों का वर्णन कहाँ किया जाता है?

उत्तर - हिंदी व्याकरण में किया जाता है। 


प्रश्न 64 - हिंदी व्याकरण को कितने वर्गों में बांटकर इसके विभिन्न पक्षों पर विचार किया जाता है?

उत्तर - 1. वर्ण,
2. शब्द तथा 
3. वाक्य पक्षों पर विचार किया जाता है। 


प्रश्न 65 - भाषा की ध्वनियों को जिन लेखन चिह्नों में लिखा जाता है, उसे क्या कहते हैं?

उत्तर - लिपि कहते हैं। 


प्रश्न 66 - संस्कृत, हिंदी, मराठी, कोंकणी (गोवा), नेपाली आदि भाषाओं की लिपि को क्या कहते हैं?

उत्तर - देवनागरी लिपि कहते हैं। 


प्रश्न 67 - अंग्रेजी भाषा की लिपि को क्या कहते हैं?

उत्तर - रोमन, 


प्रश्न 68 - पंजाबी भाषा की लिपि क्या है?

उत्तर - गुरुमुखी,


प्रश्न 69 - उर्दू भाषा की लिपि क्या है?

उत्तर - पारसी है। 


प्रश्न 70 - अनेक भाषाविदों, पत्रकारों, हिंदी सेवी संस्थानों तथा विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के सहयोग से हिंदी की वर्तनी का देवनागरी में एक मानक स्वरूप किसने तैयार किया है?

उत्तर - भारत सरकार के अधीन केंद्रीय हिंदी निदेशालय ने, 


प्रश्न 71 - सभी  हिंदी प्रयोक्ताओं के लिए समान रूप से मान्य क्या है?

उत्तर - देवनागरी लिपि का निर्धारित मानक रूप,


प्रश्न 72 - हिंदी (देवनागरी) में लिखे और बोले जाने वाले स्वर कौन-कौन से है?

उत्तर - अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ,


प्रश्न 73 - हिंदी में किस स्वर (वर्ण) की मात्रा नहीं है जो प्रत्येक व्यंजन के साथ बोला जाता है?

उत्तर - 'अ' वर्ण की मात्रा नहीं है। 


प्रश्न 74 - हिंदी के स्वरों की मात्राएँ कौनसी है?

उत्तर - ा, ि, ी, ु, ू, ृ, े, ै, ो,ौ,


प्रश्न 75 - हिंदी में अनुस्वार क्या है?

उत्तर - अं (ं) जो किसी भी स्वर या व्यंजन के साथ होने पर गले के साथ नाक के प्रयोग द्वारा बोला जाता है। 


प्रश्न 76 - अनुस्वार के उदाहरणार्थ कुछ शब्द लिखिए?

उत्तर - अंश, अंदेशा, संपदा, हंस आदि। 


प्रश्न 77 - अनुनासिक स्वर की मात्रा क्या है?

उत्तर - ँ (चंद्र बिंदु), जिसके उच्चारण पर नासिका का सहारा लिया जाता है। 


प्रश्न 78 - अनुनासिक ँ (चंद्रबिंदु) के उदाहरणार्थ कुछ शब्द लिखिए?

उत्तर - हँसाना, धुवाँ, चाँद आदि। 


प्रश्न 79 - हिंदी में विसर्ग क्या है?

उत्तर - अः (:),


प्रश्न 80 - विसर्ग (:) के कुछ उदाहरण शब्दों द्वारा व्यक्त कीजिए?

उत्तर - अधःगति, दुःख, मनः स्थिति, अतः आदि। 


प्रश्न 81 - हिंदी में व्यंजन (स्वतंत्र) कौन-कौनसे हैं?

उत्तर - क, ख, ग, घ, ड़,
च, छ, ज, झ, ञ,
ट, ठ, ड, ढ़, ण,
त, थ, द, ध, न,
प, फ़, ब, भ, म,
य, र, ल, व,
श, ष, स, ह,



प्रश्न 82 - हिंदी में संयुक्त व्यंजन कौनसे हैं?

उत्तर - क्ष, त्र, ज्ञ, श्र, 


प्रश्न 83 - हिंदी में हल चिह्न क्या है?

उत्तर - ( ्), इस चिह्न का उच्चारण नहीं होता है। यह पूर्ण होकर, अपने से आधे भार को उठाने का संकेत देता है। इसके ऊपर रखा वर्ण सबसे छोटी इकाई होता है।  


प्रश्न 84 - हल ( ्) चिह्न के कुछ उदाहरण लिखिए?

उत्तर - प्रह् लाद = प्रह्लाद ,पट् टा  = पट्टा , अपराह् न = अपराह्न आदि। 


प्रश्न 85 - हिंदी भाषा में गृहीत स्वर कौनसे हैं?

उत्तर - ऑ (ॉ ), क़, ख़, ग़, ज़, फ़,

प्रश्न 86 - अंग्रेजी भाषा से गृहीत (ली गयी) ध्वनि कौनसी है?

उत्तर - ॉ , जैसे डॉक्टर, कॉटेज, कॉलेज आदि। 

प्रश्न 87 - फ़ारसी भाषा से गृहीत ध्वनियाँ कौनसी है?

उत्तर - (़) जैसे ग़रीब, ग़ज़ल, फ़न, क़ौम आदि। 

 मैं भविष्य में और व्याकरण पढूंगा।  धन्यवाद!















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें